भागलपुर क्राइम मीटिंग में सख्त निर्देश, अपराध नियंत्रण पर फोकस

अपराध पर सख्ती, कानून-व्यवस्था पर नजर — भागलपुर पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। समीक्षा भवन में वरीय पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के सभी प्रमुख पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।


अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों की समीक्षा
बैठक में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही अभियोजन कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।अधिकारियों को नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी अनुपालन के साथ-साथ कंप्यूटर संचालन, ई-साक्ष्य ऐप और विभिन्न ऑनलाइन पोर्टलों पर दक्षता बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
चोरी और अपराध पर विशेष अभियान
शहरी क्षेत्रों में बढ़ती बाइक और अन्य चोरी की घटनाओं को देखते हुए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। साथ ही पीड़ितों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।गंभीर मामलों, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और लंबित वारंट के निष्पादन की समीक्षा करते हुए सभी थाना प्रभारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।


सोशल मीडिया और साइबर अपराध पर नजर
सोशल मीडिया की 24 घंटे मॉनिटरिंग, भूमि विवाद मामलों के त्वरित निपटारे और साइबर अपराध मामलों में तुरंत प्राथमिकी दर्ज करने पर विशेष जोर दिया गया।आगामी त्योहारों को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश भी दिए गए।बैठक में पुलिसकर्मियों की कार्यशैली, संसाधनों के बेहतर उपयोग, ड्यूटी प्रबंधन और बल के मनोबल को मजबूत करने जैसे अहम मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
रिपोर्ट: शयामानंद सिंह, भागलपुर

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article