मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना को लेकर बड़ा अपडेट, छात्राओं के खातों में जल्द आएंगे ₹50,000

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 11 मई। बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत संचालित मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना को लेकर राज्य के विश्वविद्यालयों को जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी विश्वविद्यालयों से कहा है कि छात्राओं का विवरण नए पोर्टल पर 15 मई तक हर हाल में अपलोड कर दिया जाए, ताकि पात्र छात्राओं को प्रोत्साहन राशि का लाभ मिल सके।

उच्च शिक्षा निदेशक N K Agrawal ने इस संबंध में राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों को पत्र भेजा है। निर्देश में कहा गया है कि विश्वविद्यालय अपने अधीनस्थ कॉलेजों की सूची, संचालित पाठ्यक्रमों की जानकारी और दिसंबर 2025 तक स्नातक उत्तीर्ण सभी छात्राओं का परीक्षाफल नए पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करें।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि पहले किसी कारणवश छूट गए परीक्षाफल और मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रमों की जानकारी भी पोर्टल पर जोड़ी जाए, ताकि कोई भी पात्र छात्रा योजना के लाभ से वंचित न रह जाए। विभाग ने समयसीमा को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए 15 मई तक प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत स्नातक पास छात्राओं को 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। बिहार सरकार ने इस योजना की शुरुआत वर्ष 2018 में की थी। इसका उद्देश्य राज्य में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना और उच्च शिक्षा में छात्राओं की भागीदारी बढ़ाना है। योजना के लागू होने के बाद बड़ी संख्या में छात्राएं स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के लिए प्रेरित हुई हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article