सुल्तानगंज EO हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले मुख्यमंत्री, पत्नी को नौकरी और हरसंभव मदद का भरोसा

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 15 मई। भागलपुर के चर्चित सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी हत्याकांड के बाद बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को दिवंगत ईओ कृष्ण भूषण कुमार के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवार को सरकारी स्तर पर हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत अधिकारी की पत्नी शालू कुमारी और अन्य स्वजनों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। नियमानुसार मृतक अधिकारी की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए कृष्ण भूषण कुमार को ‘वीर अधिकारी’ बताया। उन्होंने लिखा कि सरकार परिवार के भरण-पोषण, सुरक्षा और भविष्य से जुड़ी जरूरतों का पूरा ध्यान रखेगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गौरतलब है कि 28 अप्रैल की शाम सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में घुसे हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की हत्या कर दी थी। हमले में नगर परिषद सभापति राजकुमार उर्फ गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी बाद में पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

इस दोहरे हत्याकांड ने पूरे बिहार में सनसनी फैला दी थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपितों में शामिल रामधनी यादव को मुठभेड़ में मार गिराया था। इसके बाद प्रशासन ने उसके घर पर बुलडोजर कार्रवाई भी की, जिसे लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में काफी चर्चा हुई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article