राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत आगामी 10 फरवरी से शुरू होगा सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी 10 फरवरी से शहर के सभी क्षेत्रों में सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है इसको लेकर आज सदर अस्पताल सभागार भागलपुर में सीएस की अध्यक्षता में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें सदर अस्पताल के सीएस ने बताया कि आगामी 10 फरवरी से शहरी व ग्रामीण पूरे इलाके में फाइलेरिया की दवा मुफ्त में वितरण किया जाएगा.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उन्होंने कहा कि राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार के तहत इस दवा को वितरण किया जा रहा है वहीं उन्होंने फाइलेरिया बीमारी कितनी खतरनाक है उसे पर भी प्रकाश डाला उन्होंने कहा आमतौर पर इस रोग को लोग हाथी पांव के नाम से जानते हैं यह बीमारी मच्छर के काटने से होता है फाइलेरिया दूसरी सबसे ज्यादा विकलांग एवं क्रूरता करने वाली बीमारी है यह शरीर के और भी अंगों को प्रभावित करता है इसका संक्रमण अधिकतर बचपन में ही हो जाता है बीमारी का पता चलने में 5 से 15 साल लग जाते हैं साथी उन्होंने बताया कि बिहार में रहने वाले सभी 13 करोड लोगों को इस बीमारी का होने का खतरा है इसलिए पहले से दवा का सेवन कर इससे छुटकारा पाया जा सकता है। आज के इस प्रेस वार्ता के दौरान सदर अस्पताल के सीएस के अलावे कई अन्य चिकित्सक भी मौजूद थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article