के. सेंथिल कुमार ने संभाला पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव का पदभार

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 18 अप्रैल। बिहार सरकार के पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 1996 बैच के वरिष्ठ अधिकारी के. सेंथिल कुमार ने रविवार को विभाग के अपर मुख्य सचिव के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया।

कार्यालय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान निवर्तमान अपर मुख्य सचिव एच. आर. श्रीनिवास ने उन्हें आधिकारिक रूप से प्रभार सौंपा। इस अवसर पर उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर श्री के. सेंथिल कुमार का स्वागत भी किया।

पदभार हस्तांतरण के बाद एच. आर. श्रीनिवास ने विभाग के अधिकारियों से नए अपर मुख्य सचिव का परिचय कराया। साथ ही विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और वर्तमान परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी भी साझा की गई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, नए अपर मुख्य सचिव के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में और तेजी आने की उम्मीद है।

इस मौके पर विभाग के संयुक्त सचिव, उप सचिव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विभागीय कार्यों की समीक्षा और आगामी योजनाओं पर भी चर्चा की गई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article