पटना में पुलिस का बड़ा एक्शन, 27 लाख लूटकांड के बाद एनकाउंटर

बिहार में अपराध के खिलाफ सख्त मोड में पुलिस प्रशासन

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। राजधानी पटना में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक अपराधी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि चार अन्य बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लूटे गए पैसों में से 5 लाख रुपये भी बरामद किए हैं।


27 लाख की लूट के बाद पुलिस एक्शन में
घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के जोल बीघा इलाके की है, जहां हथियारबंद अपराधियों ने सीएमएस सिक्योरिटी वैन को निशाना बनाया। बदमाशों ने पहले से घात लगाकर वैन को रोका और सुरक्षाकर्मियों को हथियार के बल पर कब्जे में लेकर करीब 27 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और अपराधियों की तलाश शुरू कर दी गई। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि वारदात में शामिल कुछ आरोपी उदनी गांव में छिपे हुए हैं।
पुलिस–अपराधी मुठभेड़ में एक घायल
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने भागने की कोशिश कर रहे चार अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया। मौके से बाइक, कई खोखे और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किए गए हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


5 लाख कैश, आईफोन और वारदात में इस्तेमाल सामान बरामद
सीनियर एसपी कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक गिरफ्तार सभी अपराधी दीदारगंज और पटना सिटी इलाके के रहने वाले हैं। इनमें एक आरोपी पहले भी लूट के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने लूटे गए 27 लाख रुपये में से पांच लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। इसके अलावा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, हेलमेट, अपराधियों द्वारा पहने गए कपड़े, सीएमएस कंपनी की गाड़ी की पर्ची और लूट की रकम से खरीदे गए पांच आईफोन भी जब्त किए गए हैं।
फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई
सीनियर एसपी के मुताबिक जिन कपड़ों को पहनकर अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था, वह कपड़े भी बरामद हुए हैं। जिस मोटरसाइकिल से लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था, उसे भी बरामद कर लिया गया है। हेलमेट भी बरामद हुआ है। इसके अलावा अन्य रुपये और सामान की बरामदगी और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
तीन दिनों में तीन एनकाउंटर
बिहार में हाल के दिनों में पुलिस की कार्रवाई तेज हुई है। पिछले तीन दिनों में राज्य में तीन एनकाउंटर हो चुके हैं। रविवार रात सीवान, सोमवार सुबह पटना और मंगलवार को फिर पटना में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। मंगलवार को गांधी मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा था कि पुलिस को अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पूरी छूट दी गई है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article