TRE-4 वैकेंसी की मांग पर पटना में फिर उबाल, आज बेलन-थाली के साथ सड़कों पर उतरेंगी महिला अभ्यर्थी

बेलन-थाली के साथ महिलाओं का प्रदर्शन, TRE-4 को लेकर बढ़ा दबाव

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना में BPSC TRE-4 वैकेंसी जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन एक बार फिर तेज हो गया है। बुधवार को बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं। खास बात यह है कि महिला अभ्यर्थी इस बार बेलन और थाली लेकर विरोध जताएंगी।


पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट
वहीं प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। छात्र नेता खुशबू पाठक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं, पटना कॉलेज के मुख्य गेट को बंद कर दिया गया है। कॉलेज परिसर और आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। आंदोलन में शामिल होने पहुंच रहे छात्रों को पुलिस हिरासत में लेकर थाने भेज रही है। स्थिति को देखते हुए वाटर कैनन वाहन भी मौके पर बुलाया गया है।
11 बजे पटना कॉलेज से BPSC कार्यालय तक मार्च
अभ्यर्थियों ने सुबह 11 बजे पटना कॉलेज से मार्च निकालने का ऐलान किया है। यह मार्च बिहार लोक सेवा आयोग यानी बिहार लोक सेवा आयोग कार्यालय तक जाएगा। प्रशासन को आशंका है कि आंदोलन बड़ा रूप ले सकता है। इसी को लेकर मंगलवार को प्रशासन ने शहर के कई शिक्षकों और कोचिंग संचालकों के साथ अहम बैठक की। बैठक में ASP, SDM समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कोचिंग संचालकों और शिक्षकों से प्रदर्शन से दूरी बनाए रखने की अपील की। साथ ही साफ चेतावनी दी गई कि यदि आंदोलन के दौरान हिंसा होती है और किसी शिक्षक की भूमिका सामने आती है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


8 मई के लाठीचार्ज को लेकर अब भी नाराज हैं अभ्यर्थी
इससे पहले 8 मई को भी TRE-4 अभ्यर्थियों ने पटना कॉलेज से मार्च निकालकर जेपी गोलंबर तक प्रदर्शन किया था। उसी दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया था। अभ्यर्थियों का आरोप था कि पुलिस ने उन्हें सड़कों पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान कई छात्र घायल हुए थे और कुछ के सिर भी फट गए थे। महिला अभ्यर्थियों ने बदसलूकी के आरोप लगाए थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था, “हम भविष्य के शिक्षक हैं, लेकिन पुलिस हमारे साथ अपराधियों जैसा व्यवहार कर रही है।”
बता दें कि लाठीचार्ज के बाद सड़क पर छात्रों की चप्पलें और सामान बिखरे दिखाई दिए थे। कई अभ्यर्थियों के कपड़े खून से सने थे। विरोध जताने के लिए कुछ छात्रों ने सड़क पर बैठकर नारेबाजी भी की थी। अब एक बार फिर TRE-4 वैकेंसी की मांग को लेकर राजधानी पटना का माहौल गर्म है और प्रशासन तथा अभ्यर्थियों के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article