भागलपुर रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

शराब तस्करी पर RPF का बड़ा वार, भागलपुर स्टेशन से भारी खेप बरामद

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद भागलपुर रेलवे स्टेशन पर अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई है। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब बरामद की और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से स्टेशन परिसर और तस्करी नेटवर्क में हड़कंप मच गया।


पश्चिमी प्रवेश द्वार पर हुई छापेमारी
जानकारी के अनुसार, आरपीएफ पोस्ट भागलपुर को सूचना मिली थी कि स्टेशन के पश्चिमी प्रवेश द्वार स्थित सर्कुलेटिंग एरिया में एक ऑटो के जरिए विदेशी शराब लाई जा रही है।सूचना मिलते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित कुमार गिरी के नेतृत्व में टीम गठित कर तुरंत छापेमारी की गई।टीम में सब इंस्पेक्टर पूर्णेंदु कुमार, सहायक सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार यादव, हेड कांस्टेबल उत्तम सरकार और कांस्टेबल राज कुमार भी शामिल थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


ऑटो से बरामद हुई 69 लीटर से ज्यादा शराब
शुक्रवार को आरपीएफ टीम ने स्टेशन परिसर के पश्चिमी द्वार के पास सघन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध तीन पहिया ऑटो (BR-10PC-1905) को रोककर तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान ऑटो से विभिन्न ब्रांड की कुल 69.450 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 28 हजार 540 रुपये बताई जा रही है।
दो आरोपी गिरफ्तार
कार्रवाई के दौरान मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान केशव कुमार मंडल और सत्याम कुमार के रूप में हुई है।पुलिस पूछताछ में यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित कुमार गिरी ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार दोनों आरोपियों, बरामद शराब और जब्त ऑटो को आगे की कार्रवाई के लिए मध्य निषेध एवं उत्पाद विभाग, भागलपुर के हवाले कर दिया गया है।
भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article