बिहार में महंगा हुआ सुधा दूध-दही-घी, 25 मई से लागू होंगी नई कीमतें,जानिए कितना बढ़ा दाम

सुधा के बढ़े दाम, आम आदमी परेशान

Rashmi Tiwari

बिहार में सुधा दूध पीने वाले उपभोक्ताओं को अब ज्यादा कीमत चुकानी होगी। बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (COMFED) ने सुधा ब्रांड के दूध और दुग्ध उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नई दरें 25 मई 2026 से पूरे राज्य में लागू होंगी। दूध के अलावा घी, पनीर, दही और मिठाइयों के दाम भी बढ़ाए गए हैं, जिसका सीधा असर आम लोगों की रसोई के बजट पर पड़ने वाला है।
COMFED के मुताबिक पशुपालकों से खरीदे जाने वाले दूध की कीमत में बढ़ोतरी, पैकेजिंग खर्च, पेट्रोल-डीजल, बिजली और ट्रांसपोर्ट लागत बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया है। फेडरेशन ने बताया कि दूध खरीद दर में 2 रुपये से 3.13 रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि हुई है, जिसके बाद रिटेल कीमतों में इसका असर दिखेगा।

बता दें कि नई कीमतें लागू होने के बाद रोजाना दूध और दुग्ध उत्पाद इस्तेमाल करने वाले परिवारों को अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा। खासकर मध्यमवर्गीय और निम्न आय वर्ग के उपभोक्ताओं पर इसका असर अधिक देखने को मिल सकता है। वहीं COMFED का कहना है कि बढ़ी हुई लागत के बावजूद किसानों और उपभोक्ताओं के बीच संतुलन बनाए रखने की कोशिश की गई है। किसानों को बेहतर दाम देने और बढ़ती उत्पादन लागत को देखते हुए यह फैसला जरूरी था। हालांकि उपभोक्ताओं के लिए यह बढ़ोतरी एक नई महंगाई का दबाव लेकर आई है।वहीं सुधा ब्रांड के दूध और दुग्ध उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद बाजार में अन्य डेयरी ब्रांड्स की दरों पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

सुधा दूध के नए रेट
*सुधा गोल्ड (500 ml): 27 से बढ़कर 28 रुपये, 1 लीटर 55 रुपये
*सुधा शक्ति टोंड (500 ml): 25 से बढ़कर 26 रुपये, 1 लीटर 50 रुपये
*सुधा स्टैंडर्ड (500 ml): 29 से बढ़कर 31 रुपये, 1 लीटर 60 रुपये
*गाय दूध (500 ml): 33 से बढ़कर 35 रुपये, 1 लीटर 68 रुपये
*काऊ मिल्क (500 ml): 28 से बढ़कर 29 रुपये, 1 लीटर 57 रुपये
*टी स्पेशल (500 ml): 26 से बढ़कर 27 रुपये, 1 लीटर 52 रुपये

घी, पनीर और बटर के नए रेट
*घी (1 लीटर): 315 से 325 रुपये
*पनीर (200 ग्राम): 85 से 95 रुपये
*टेबल बटर (500 ग्राम): 205 से 220 रुपये
*व्हाइट बटर (100 ग्राम): 55 से 62 रुपये
*मिठ्ठी दही (500 ग्राम): 270 से 305 रुपये

दही, लस्सी और ड्रिंक्स पर भी असर
*दही (1 किलो): 72 से 78 रुपये
*लस्सी (140 ml): 10 से 12 रुपये
*मस्तानी (140 ml): 12 से 15 रुपये
*मिल्क केक/पेडा (250 ग्राम): 108 से 125 रुपये
*गुलाब जामुन (1 किलो टिन): 240 से 250 रुपये
*रसगुल्ला (1 किलो टिन): 220 से 240 रुपये
*मिक्स मिठाई टिन: 230 से 250 रुपये

Share This Article