रिश्वत के खेल पर निगरानी की सर्जिकल स्ट्राइक—चौकीदार गिरफ्तार, अधिकारी फरार

रिश्वत के जाल में फंसा थाना तंत्र—निगरानी की कार्रवाई में चौकीदार गिरफ्तार, एसआई फरार

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: गया (बेलागंज)। बेलागंज थाना में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चौकीदार को 9 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। मामला जमीनी विवाद से जुड़े केस में नाम हटाने के एवज में रिश्वत मांगने का बताया जा रहा है। इस कार्रवाई के बाद थाना परिसर में हड़कंप मच गया।


2023 के जमीन विवाद से जुड़ा मामला
जानकारी के अनुसार, यह मामला वर्ष 2023 के एक जमीनी विवाद से संबंधित है। पनारी गांव निवासी रविंद्र यादव के बेटे का नाम केस से हटाने के लिए कुल 12 हजार रुपये की मांग की गई थी। आरोप है कि इसमें से पहले ही 3 हजार रुपये ले लिए गए थे, जबकि बाकी 9 हजार रुपये की मांग लगातार की जा रही थी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


शिकायत के बाद निगरानी विभाग की कार्रवाई
पीड़ित पक्ष ने इसकी लिखित शिकायत पटना निगरानी विभाग से की। शिकायत के बाद विभाग ने गोपनीय सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद टीम ने ट्रैप की योजना तैयार की।निगरानी विभाग की टीम ने बेलागंज थाना के सामने स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जाल बिछाया। इसी दौरान चौकीदार मनीष कुमार को 9 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे पटना ले जाया गया।


एसआई की भूमिका पर भी सवाल
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि बेलागंज थाना में तैनात एसआई अशोक कुमार के कहने पर ही चौकीदार रिश्वत की रकम वसूल रहा था। हालांकि कार्रवाई के दौरान एसआई अशोक कुमार मौके से फरार हो गया।निगरानी विभाग के डीएसपी समीर चंद्र झा ने बताया कि शिकायत के सत्यापन के बाद ट्रैप कार्रवाई की गई और चौकीदार को गिरफ्तार किया गया है। फरार एसआई की भूमिका की भी जांच की जा रही है और उसके खिलाफ आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article