अनीश पंकज मेमोरियल विधि महाविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम: पीएम मोदी के 12 वर्ष के सफल नेतृत्व पर आयोजन

सेवा, सुशासन और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री के 12 वर्षों का उत्सव।

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: अनीश पंकज मेमोरियल विधि महाविद्यालय में देश के यशस्वी, लोकप्रिय एवं दूरदर्शी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद (अधिवक्ता), संतोष ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने माता दुर्गा के मंदिर में दर्शन कर पौधारोपण किया और अपनी खुशी एवं शुभकामनाएं व्यक्त कीं।


वृक्षारोपण को बताया प्रतीकात्मक संदेश
इस अवसर पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि यह वृक्षारोपण केवल एक पौधा लगाने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री के 12 वर्षों के जनसेवा, राष्ट्र निर्माण और विकास कार्यों के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करने का एक प्रतीकात्मक प्रयास है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण, पर्यावरण संरक्षण और वैश्विक मंच पर मजबूत पहचान स्थापित करने की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


विकास और पर्यावरण का संदेश
उन्होंने आगे कहा कि पिछले 12 वर्षों में गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाई गईं, जिनका लाभ करोड़ों लोगों तक पहुंचा है। प्रधानमंत्री ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का कार्य किया है। कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि लगाया गया पौधा आने वाले समय में एक विशाल वृक्ष बनकर लोगों को छाया, ऑक्सीजन और पर्यावरणीय लाभ प्रदान करेगा।


जिस प्रकार प्रधानमंत्री मोदी ने अपने नेतृत्व से देश के करोड़ों लोगों को सुरक्षा, सम्मान और विकास का अवसर प्रदान किया है, उसी प्रकार यह वृक्ष भी भविष्य में असंख्य लोगों को छाया, शुद्ध वायु और पर्यावरणीय संरक्षण प्रदान करेगा। आज यह एक छोटा पौधा है, लेकिन आने वाले वर्षों में यह एक विशाल वटवृक्ष बनकर अनेक जीव-जंतुओं, पक्षियों और मनुष्यों के लिए आश्रय स्थल बनेगा।वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार हैं। वे हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, पर्यावरण को संतुलित रखते हैं और पृथ्वी को हरा-भरा बनाते हैं।
पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद (अधिवक्ता) ने कहा कि यह वृक्ष प्रधानमंत्री के 12 वर्षों के बेमिसाल कार्यकाल की स्मृति का प्रतीक रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी को अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने माँ दुर्गा से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, लंबी आयु और सफल नेतृत्व की प्रार्थना की। गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article