बगहा में यूरिया संकट गहराया, किसानों ने दूसरे दिन भी एनएच-727 जाम कर किया प्रदर्शन

खाद की कमी से परेशान किसान, सड़क पर उतरा आक्रोश

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क | पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में यूरिया खाद की लगातार बनी हुई किल्लत अब किसानों के सब्र की परीक्षा लेने लगी है। खाद नहीं मिलने से नाराज किसानों का गुस्सा मंगलवार को दूसरे दिन भी सड़कों पर फूट पड़ा। बड़ी संख्या में किसानों ने अनुमंडल कार्यालय के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-727 (एनएच-727) को जाम कर प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे करीब आधे घंटे तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा।


बिस्कोमान केंद्र पर स्टॉक खत्म, भड़का किसानों का आक्रोश
जानकारी के अनुसार सुबह से ही किसान बगहा-दो स्थित बिस्कोमान केंद्र पर यूरिया खरीदने के लिए पहुंचने लगे थे। लेकिन केंद्र पर खाद का स्टॉक समाप्त होने की सूचना मिलते ही किसानों का आक्रोश बढ़ गया। नाराज किसानों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खाद की तत्काल उपलब्धता की मांग की
किसानों का कहना है कि धान की रोपनी का समय चल रहा है और खेतों में फसल की देखभाल के लिए यूरिया की सख्त जरूरत है। बावजूद इसके कई दिनों से खाद की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो रही है, जिससे कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं।किसानों के प्रदर्शन के कारण एनएच-727 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क जाम होने से आम यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन हरकत में आया।
अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हुआ जाम
सड़क जाम की सूचना मिलते ही पटखौली थाना पुलिस और बगहा-दो के अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और जल्द ही पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। प्रशासन के आश्वासन के बाद किसानों ने प्रदर्शन समाप्त कर सड़क जाम हटा लिया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
आंदोलन तेज करने की चेतावनी
हालांकि किसानों ने स्पष्ट किया है कि यदि जल्द खाद संकट का समाधान नहीं हुआ तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। किसानों का कहना है कि खेती के महत्वपूर्ण समय में यूरिया की कमी उनके लिए गंभीर संकट बनती जा रही है और प्रशासन को इस दिशा में तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए। पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article