निजी जमीन से बालू ट्रैक्टर गुजरने का विरोध पड़ा भारी, युवक पर रॉड से हमला

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 18 जून। बिहटा थाना क्षेत्र के परेव गांव में निजी जमीन से बालू लदा ट्रैक्टर ले जाने का विरोध करना एक युवक को महंगा पड़ गया। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक और उसके साथियों ने युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना में बचाव के लिए पहुंचे युवक के दो भाई भी चोटिल हो गए।

घायल युवक की पहचान परेव गांव निवासी शिवकुमार वर्मा के रूप में हुई है। घटना के बाद घायल अवस्था में वह बिहटा थाना पहुंचा, जहां से पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।

पीड़ित शिवकुमार वर्मा ने बिहटा थाने में दिए गए लिखित आवेदन में बताया है कि बुधवार को वह अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान उसकी निजी जमीन से बालू लदा एक ट्रैक्टर गुजर रहा था। उसने चालक को रोकते हुए कहा कि इस रास्ते से ट्रैक्टर नहीं ले जाए, क्योंकि ट्रैक्टरों की आवाजाही से बार-बार पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो जाती है और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

आरोप है कि विरोध करने पर ट्रैक्टर चालक ने अपने कुछ साथियों को बुला लिया। इसके बाद ट्रैक्टर में रखी लोहे की रॉड निकालकर शिवकुमार वर्मा पर हमला कर दिया गया। हमले में उसके सिर पर गंभीर चोट लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे उसके दो भाई भी मारपीट में घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घायल युवक ने गांव के अजय यादव के पुत्र समेत कई लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़ित ने क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उसने आरोप लगाया कि 15 जून से बालू घाटों पर खनन और उठाव पर रोक होने के बावजूद बालू से लदे ट्रैक्टरों का परिचालन जारी है, जिसकी जांच होनी चाहिए।

फिलहाल पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article