दो शक्तिशाली भूकंपों से मची तबाही, 10,000 मौतों की आशंका, आपातकाल घोषित

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: वेनेजुएला में बुधवार शाम आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने व्यापक तबाही मचा दी। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, पहले 7.2 और फिर कुछ ही सेकंड बाद 7.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। दोनों झटकों का केंद्र राजधानी कराकस से लगभग 290 किलोमीटर पश्चिम में स्थित था।

शक्तिशाली भूकंपो के बाद राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया गया है। वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने देश में आपातकाल घोषित कर दिया है। टेलीविजन पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए उन्होंने उन लोगो के प्रति संवेदना जताई, जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है।

USGS के प्रारंभिक आकलन के मुताबिक, इस आपदा में 10 हजार से अधिक लोगों की मौत होने की संभावना 44 प्रतिशत है, जबकि मृतकों की संख्या एक लाख से ऊपर पहुंचने की आशंका 30 प्रतिशत बताई गई है। हालांकि, वेनेजुएला सरकार ने अभी तक हताहतों के संबंध में कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भूकंप के तेज झटकों से कराकस समेत कई शहरों में इमारतों को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कराकस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की छत का एक हिस्सा ढह गया, जिससे इलाके में धूल का बड़ा गुबार फैल गया। कई अन्य सार्वजनिक और निजी भवनों में भी दरारें आने तथा संरचनात्मक क्षति की खबरें हैं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने पूरे देश में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी है। राहत और बचाव दल प्रभावित इलाकों में तैनात किए गए हैं तथा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

विशेषज्ञों के अनुसार, यह पिछले 126 वर्षों में वेनेजुएला में दर्ज सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक है। इससे पहले वर्ष 1900 में 7.7 तीव्रता का बड़ा भूकंप आया था।

एम मोदी ने वेनेजुएला में आए महाव‍िनाशकारी भूकंप पर दुख जताता है और कहा है कि भारत हर संभव मदद के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्‍होंने कहा कि भारत की ओर से मैं वेनेजुएला सरकार से दुख व्‍यक्‍त करता हूं। खासतौर पर उन लोगों से जिन्‍होंने अपने करीबी लोगों को खो दिया। हम घायलों के जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना करते हैं। उन्‍होंने कहा कि भारत संकट की इस घड़ी में वेनेजुएला की जनता के साथ खड़ा है। भारत हर संभव मदद देने के लिए तैयार है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article