पितृपक्ष मेले में अर्श हॉस्पिटल की सराहनीय पहल, श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर और एंबुलेंस सेवा शुरू,

Muskan Gupta

गयाजी पितृपक्ष मेला-2026 में देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आर्षेय हरिहंत फाउंडेशन के तत्वावधान में एपी कॉलोनी स्थित अर्श सुपर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओर से विष्णुपद मंदिर के समीप निःशुल्क चिकित्सा शिविर शुरू किया गया। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क एंबुलेंस सेवा भी उपलब्ध कराई गई है।

शिविर का उद्घाटन गया नगर निगम के मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, नगर आयुक्त डॉ. गगन कुमार, पूर्व डिप्टी मेयर अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव, शांति निकेतन एकेडमी के निदेशक हरि प्रपन्ना, चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष प्रमोद भदानी एवं अर्श हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. नवनीत निश्चल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

डॉ. नवनीत निश्चल ने बताया कि शिविर में प्रतिदिन निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श दिया जाएगा।

जरूरत पड़ने पर मरीजों को निःशुल्क एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाकर आवश्यक चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर अस्पताल के मार्केटिंग हेड अमर पांडेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

गया से आशीश कुमार की रिपोर्ट ;-

Share This Article