भोजपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में परिजनों से की मुलाकात

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने परिजनों से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क: भोजपुर जिले के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान शुक्रवार को शाहपुर प्रखंड के बिलौटी गांव पहुंचे। उन्होंने मृतक भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।


मुलाकात के दौरान चिराग पासवान ने परिजनों को हरसंभव सहयोग और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जाएगा।
चिराग पासवान के गांव पहुंचने के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। उनकी मौजूदगी के बीच सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही। गौरतलब है कि भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर क्षेत्र में लगातार चर्चाएं बनी हुई हैं। मामले की जांच जारी है और परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं। आरा से आकाश कुमार की रिपोर्ट

Share This Article