बांका में डबल मर्डर: स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने दो युवकों को गोलियों से भूना, इलाके में सनसनी

स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने बाइक सवार दो युवकों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: बांका: बिहार के बांका जिले में अपराधियों ने दिनदहाड़े दोहरी हत्या की वारदात को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी। स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने बाइक से घर लौट रहे दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, वारदात अमरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर पंचायत स्थित बलिया गांव में हुई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतकों की पहचान बलिया गांव निवासी गुंजन सिंह और सीटू सिंह के रूप में हुई है।
मामले को लेकर बांका के एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बदमाश स्कॉर्पियो से आए थे और उन्होंने कई राउंड फायरिंग की। इस हमले में दो युवकों की मौत हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article