दरभंगा में संदिग्ध झोले में धमाका, दो मजदूर गंभीर घायल; जमीनी विवाद के एंगल से जांच

निर्माण स्थल पर हुए विस्फोट से दहशत, बम निरोधक दस्ता और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी।

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क:दरभंगा जिले के पतोर थाना क्षेत्र के चंचल नगर गांव में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब निर्माणाधीन चहारदीवारी के पास रखे एक संदिग्ध झोले में जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके की चपेट में आने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की पहचान रामबाबू पासवान, पिता लक्ष्मी पासवान, और कमलेश पासवान, पिता श्रीकांत पासवान, के रूप में हुई है। दोनों निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहे थे।


जमीनी विवाद की ओर इशारा
स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस जमीन पर निर्माण कार्य चल रहा था, उसे वर्ष 2008 में मोहम्मद शाहिद ने नेयाज नामक व्यक्ति से खरीदा था। आरोप है कि बाद में उसी जमीन को किसी अन्य व्यक्ति को भी बेच दिया गया, जिसके कारण लंबे समय से विवाद चल रहा है। जमीन मालिक मोहम्मद शाहिद ने दावा किया कि उन्होंने पहले ही मामले में शिकायत दर्ज कराई थी और निर्माण कार्य रोकने की धमकियां भी मिल रही थीं। उन्होंने कहा कि घटना के समय वे मौके पर मौजूद नहीं थे। सूचना मिलने पर पता चला कि उनकी जमीन पर विस्फोट हुआ है, जिसमें दो मजदूर घायल हो गए हैं।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पतोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में पुलिस जमीनी विवाद के एंगल से भी मामले की पड़ताल कर रही है। पतोर थानाध्यक्ष शिवनारायण कुमार ने बताया कि घटना स्थल से धमाके की पुष्टि हुई है, लेकिन शुरुआती जांच में बारूद जैसी कोई सामग्री नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए बम निरोधक दस्ता और फॉरेंसिक (एफएसएल) टीम को बुलाया गया है।
गांव में दहशत, जांच जारी
घटना के बाद पूरे चंचल नगर गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि सुनसान जगह पर किसी संदिग्ध वस्तु के रखे होने की किसी को जानकारी नहीं थी। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान होने पर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article