मुख्यमंत्री ने एक क्लिक में भेजी 1,423.94 करोड़ रुपये की पेंशन राशि, 97.84 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची सामाजिक सुरक्षा पेंशन

Amit Singh

NEWS PR डेस्क: पटना, 10 जुलाई। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत बड़ी सौगात देते हुए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में पेंशन राशि हस्तांतरित की। इस दौरान राज्य के 97.84 लाख लाभार्थियों के खातों में 1,423.94 करोड़ रुपये की राशि सीधे भेजी गई।

सरकार समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। डीबीटी व्यवस्था से पेंशन की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच रही है, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है और बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई है।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत वृद्धजन, विधवा महिलाओं, दिव्यांगजन और अन्य पात्र लाभार्थियों को हर महीने आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी पात्र लोगों को समय पर योजना का लाभ मिले।

राज्य सरकार के अनुसार, डीबीटी प्रणाली के जरिए योजनाओं का लाभ पारदर्शी और प्रभावी ढंग से लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है। इससे लोगों को बिना किसी परेशानी के पेंशन राशि सीधे उनके बैंक खातों में प्राप्त हो रही है।

Share This Article