मोतिहारी: शिक्षिका के पति की मौत मामले में नया मोड़, सामने आया CCTV फुटेज

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क : मोतिहारी: जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय परिसर में शिक्षिका के पति और अधिवक्ता अरविंद कुमार की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। घटना को लेकर उठ रहे सवालों के बीच डीईओ राजन कुमार गिरि ने प्रेस वार्ता कर सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक किया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।


डीईओ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि उज्जैन लोहियार राजकीय उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय, गायघाट में कार्यरत शिक्षिका रश्मि स्वराज शनिवार को अपने बकाया वेतन से जुड़े काम के लिए कार्यालय पहुंची थीं। फुटेज के मुताबिक, शिक्षिका कार्यालय के अंदर अपने कार्य में व्यस्त थीं, जबकि उनके पति अरविंद कुमार कार्यालय परिसर में अपनी बाइक के पास टहल रहे थे।
कुछ देर बाद अरविंद कुमार अचानक जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डीईओ राजन कुमार गिरि ने बताया कि शिक्षिका के बकाया वेतन भुगतान में हुई देरी को गंभीरता से लिया गया है। इस मामले में कार्यालय के लिपिक शिवनाथ विद्यार्थी, अमित कुमार सिंह और अभिषेक कुमार से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
वेतन मामले को लेकर कार्यालय पहुंची थीं शिक्षिका
गौरतलब है कि शिक्षिका रश्मि स्वराज लंबे समय से अपने बकाया वेतन के भुगतान को लेकर शिक्षा विभाग कार्यालय का चक्कर लगा रही थीं। इसी सिलसिले में शनिवार को वह अपने पति के साथ डीईओ कार्यालय पहुंची थीं, जहां परिसर में ही अरविंद कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने कार्यालय परिसर में हंगामा भी किया था और मामले की जांच की मांग उठाई थी। अब सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। मोतिहारी से संतोष राउत की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article