Bunty Yadav Murder Case: मुख्य आरोपी रवीश पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी और कुख्यात अपराधी रवीश उर्फ बीसिया गुरुवार को पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में हुआ घायल
पटना पुलिस को सूचना मिली थी कि बंटी यादव हत्याकांड के बाद से फरार चल रहा रवीश एलएनटी घाट के रास्ते पटना लौट रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने एलएनटी घाट से पूरब बांस घाट जाने वाले कच्चे रास्ते पर घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार, घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली कोतवाली थाना की सरकारी गाड़ी के बोनट पर लगी। हालांकि वाहन में मौजूद थाना प्रभारी समेत सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित रहे। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी।
घटनास्थल से देसी कट्टा बरामद
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी कट्टा और आरोपी की चप्पल बरामद की। वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। बरामद हथियार की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। कार्रवाई के दौरान लॉ एंड ऑर्डर एएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद, डीआईयू, एसआईयू और कोतवाली थाना की टीम मौके पर मौजूद रही।
कई संगीन मामलों में वांछित था आरोपी
पुलिस के मुताबिक, बंटी यादव हत्याकांड के बाद से रवीश उर्फ बीसिया लगातार फरार था और उसकी गिरफ्तारी के लिए कई दिनों से छापेमारी की जा रही थी। आरोपी पर पटना के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पटना पुलिस के अनुसार, बंटी यादव हत्याकांड के बाद से मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बीसिया लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें कई दिनों से लगातार छापेमारी कर रही थीं। आरोपी के खिलाफ पटना के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
11 जुलाई को अथमलगोला इलाके से उसका शव बरामद हुआ
बता दें कि मामले की शुरुआत 6 जुलाई को हुई, जब बंटी यादव का पटना जंक्शन स्थित टाटा पार्क के पास से कथित रूप से अपहरण कर लिया गया। इसके बाद 11 जुलाई को अथमलगोला इलाके से उसका शव बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, शव की पहचान करना मुश्किल था क्योंकि चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे और शरीर पर कई जगह गहरे जख्म मिले थे।
गिरफ्तार कर इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया …
इस सनसनीखेज हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस ने रवीश उर्फ बीसिया को मुख्य आरोपी बनाया। इसके बाद से वह फरार था और उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही थी। गुरुवार को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की, जिसके दौरान हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article