पटना में बड़ी कार्रवाई: थानाध्यक्ष 27 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो की कार्रवाई

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना: बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance Investigation Bureau) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना जिले के साम्यागढ़ थाना के थानाध्यक्ष सौरभ कुमार (पुलिस अवर निरीक्षक) को 27 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सोमवार (20 जुलाई 2026) को निगरानी थाना कांड संख्या-085/26 के तहत गठित विशेष धावादल द्वारा साम्यागढ़ थाना परिसर में की गई।

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के अनुसार, पटना जिले के साम्यागढ़ थाना क्षेत्र के प्रहलादपुर निवासी मनोज कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि थानाध्यक्ष सौरभ कुमार क्षेत्र में जेसीबी (JCB) चलाने के एवज में साप्ताहिक रिश्वत की मांग कर रहे हैं।

शिकायत मिलने के बाद निगरानी ब्यूरो ने मामले का सत्यापन कराया। जांच के दौरान रिश्वत मांगने के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद 17 जुलाई 2026 को निगरानी थाना कांड संख्या-085/26 दर्ज किया गया और वरीय पुलिस उपाधीक्षक अरुणोदय पाण्डेय के नेतृत्व में एक विशेष ट्रैप टीम का गठन किया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

रविवार को धावादल ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए साम्यागढ़ थाना परिसर में थानाध्यक्ष सौरभ कुमार को 27 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इसके उपरांत उसे माननीय विशेष न्यायालय (निगरानी), पटना में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की अनुसंधानात्मक कार्रवाई जारी है।

वर्ष 2026 की 85वीं प्राथमिकी

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बताया कि वर्ष 2026 में भ्रष्टाचार के विरुद्ध यह 85वीं प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें 79 ट्रैप (Trap) कांड शामिल हैं। इन मामलों में अब तक 79 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया जा चुका है तथा 29,14,800 रुपये की रिश्वत राशि बरामद की गई है। ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में कुल 101 ट्रैप कांड दर्ज किए गए थे, जिनमें 37,80,300 रुपये की रिश्वत राशि बरामद की गई थी।

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और रिश्वतखोरी में संलिप्त किसी भी सरकारी कर्मी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article