गया में मां मंगला गौरी मंदिर में गूंजे विजय के मंत्र, प्रशांत किशोर की जीत के लिए हुआ हवन

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क :गया- बांकीपुर विधानसभा सीट से जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की जीत की कामना को लेकर गया स्थित प्रसिद्ध मां मंगला गौरी मंदिर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विशेष पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन किया। श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यकर्ताओं ने मां मंगला गौरी के दरबार में यज्ञ संपन्न कर प्रशांत किशोर की विजय के लिए प्रार्थना की।

पूजा-अर्चना के दौरान कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि बांकीपुर विधानसभा सीट से प्रशांत किशोर की जीत तय है। उनका कहना था कि इसी अटूट विश्वास के साथ मां मंगला गौरी का आशीर्वाद लेने और विजय की कामना के लिए यह धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया।
कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि आगामी 3 तारीख को चुनाव परिणाम जन सुराज के पक्ष में आएगा और प्रशांत किशोर की जीत बिहार की राजनीति में एक नई शुरुआत साबित होगी। उनका कहना है कि जन सुराज के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में विकास और व्यवस्था परिवर्तन के संकल्प के साथ लगातार लोगों के बीच काम कर रहे हैं।
पार्टी कार्यकर्ताओं के अनुसार, बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक पूरी मजबूती के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हैं। उनका दावा है कि क्षेत्र की जनता के बीच प्रशांत किशोर के प्रति सकारात्मक माहौल है और बड़ी संख्या में मतदाता उनका समर्थन कर रहे हैं। हालांकि, चुनावी नतीजे आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता किस उम्मीदवार के पक्ष में अपना जनादेश देती है। सभी की निगाहें अब आगामी चुनाव परिणाम पर टिकी हैं। गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट

Share This Article