30 साल बाद बदला बांकीपुर का सियासी समीकरण, आज विधायक बनेंगे प्रशांत किशोर

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क: जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर आज विधायक पद की शपथ लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार अपने चैंबर में सुबह 10:30 बजे उन्हें शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण से जुड़ी जानकारी प्रशांत किशोर को पहले ही दे दी गई है।


बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने 3 अगस्त को बड़ी जीत दर्ज की थी। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार को 19,246 वोटों के अंतर से हराया। 32 राउंड की मतगणना के बाद प्रशांत किशोर को 64,117 वोट मिले, जो कुल मतों का 49.23 प्रतिशत रहा। वहीं नीरज कुमार को 44,794 वोट यानी 34.4 प्रतिशत मत मिले। राजद की रेखा गुप्ता 14,263 वोटों (10.95 प्रतिशत) के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

भाजपा के लिए बड़ा राजनीतिक झटका
प्रशांत किशोर की जीत को भाजपा के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। बांकीपुर सीट लंबे समय से भाजपा का मजबूत गढ़ रही है और करीब तीन दशक बाद पार्टी को इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा है। यह सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की पारंपरिक सीट भी रही है।

10 हजार युवाओं को रोजगार दिलाने का लक्ष्य
विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर ने बांकीपुर क्षेत्र के 10 हजार युवाओं को रोजगार दिलाने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए उन्होंने क्षेत्र के युवाओं से अपना CV और बायोडाटा जमा करने की अपील की है। उन्होंने रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम करने का भरोसा भी जताया है।

Share This Article