Bhojpuri Bawal: लालू ने कलाकारों को दी बधाई, पवन सिंह ने छुए पैर; तेज प्रताप के बयान से हलचल

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क : पटना के ज्ञान भवन में हुए ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले में सोमवार को मनोरंजन और राजनीति का ऐसा संगम देखने को मिला, जहां भोजपुरी सितारों के बीच सियासी बयान भी खूब गूंजे। कार्यक्रम में पवन सिंह, निरहुआ, आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी के साथ लालू यादव, तेज प्रताप यादव और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी पहुंचे।

कार्यक्रम का सबसे चर्चित हिस्सा तेज प्रताप यादव का पवन सिंह पर हमला रहा। तेज प्रताप ने पवन सिंह का नाम लिए बिना उन्हें ‘लफुआ’ कहा और शराब को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कुछ कलाकार शराब का सेवन करते हैं और उन्हें इससे दूर रहना चाहिए। उन्होंने यहां तक कहा कि अगर अभी शराब का टेस्ट कराया जाए तो संबंधित कलाकार पकड़े जाएंगे।

तेज प्रताप ने ‘भोजपुरी बवाल’ की लोकप्रियता का श्रेय अपने अंदाज में खुद को दिया। उन्होंने कहा कि उनकी वजह से लोग शो देख रहे हैं और यह अच्छी बात है हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि रियलिटी शो अपनी जगह है और उनकी राजनीति अपनी जगह जारी रहेगी।
सम्राट चौधरी के जाने पर भी तंज
बता दें कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी पहुंचे थे, लेकिन तेज प्रताप यादव के आने से पहले ही वहां से निकल गए। इस पर तेज प्रताप ने तंज कसते हुए कहा कि शायद मुख्यमंत्री को पता चल गया होगा कि वह आ रहे हैं, इसलिए वे पहले ही चले गए। उन्होंने मुख्यमंत्री पर युवाओं के सवालों का जवाब नहीं देने का आरोप भी लगाया। तेज प्रताप ने कहा कि वह युवाओं के लिए तीन दिन जेल में भी रह चुके हैं।
लालू यादव ने कलाकारों को दी बधाई
तेज प्रताप यादव अपने पिता और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के साथ कार्यक्रम में पहुंचे थे। लालू यादव ने ‘भोजपुरी बवाल’ के कलाकारों को बधाई दी। इस दौरान पवन सिंह ने लालू यादव के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।काजल राघवानी को लेकर उन्होंने कहा, अभी मेरा डाइवोर्स का केस चल रहा है। इस पर कुछ नहीं कहूंगा। दूसरी ओर, अभिनेत्री काजल राघवानी ने तेज प्रताप यादव की जमकर तारीफ की। उन्होंने उन्हें ‘जॉली इंसान’ बताते हुए कहा कि शो के दौरान पहली बार मुलाकात हुई और वह उनके अच्छे दोस्त बन गए।
दोनों के संबंध अच्छे हैं
काजल ने बताया कि तेज प्रताप ने उन्हें लड्डू गोपाल दिया है, जिसे वह अपने साथ रखती हैं। उनके मुताबिक, लड्डू गोपाल के साथ रहने के बाद उन्हें अपने अंदर एक अलग तरह की ऊर्जा महसूस होती है। आम्रपाली दुबे के साथ अपने रिश्ते को लेकर काजल ने कहा कि दोनों के संबंध अच्छे हैं और रील लाइफ और रियल लाइफ में काफी अंतर होता है।

Share This Article