डीसीएलआर कोर्ट के आदेश का असर: आशा देवी को 10 धुर जमीन पर मिला दखल-कब्जा !

Muskan Gupta

पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से जहां डीसीएलआर कोर्ट के आदेश पर आशा देवी को 10 धुर जमीन का मिला दखल-कब्जा ,


नरकटियागंज। नरकटियागंज से इस वक्त की खबर है, जहां डीसीएलआर कोर्ट के आदेश पर अंचल प्रशासन ने आशा देवी को 10 धुर जमीन का दखल-कब्जा दिलाया। मामला लौरिया रोड स्थित हरदिया वार्ड-21 का है। राजस्व अधिकारी अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने यह कार्रवाई की। मौके पर शिकारपुर थाना के एएसआई खुर्शीद समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।


राजस्व अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि आशा देवी ने अपनी जमीन पर राजेश शर्मा द्वारा कथित रूप से कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए डीसीएलआर कोर्ट में वाद दायर किया था।

मामले की सुनवाई के बाद न्यायालय के आदेश पर अंचल प्रशासन ने जमीन की मापी कराते हुए

आशा देवी को दखल-कब्जा दिलाया। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। कब्जा मिलने के बाद आशा देवी और उनके परिजनों ने जमीन पर ईंट की जुड़ाई का काम शुरू कर दिया।

पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट ;—

Share This Article