गैस आपूर्ति को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में अहम बैठक, अफवाहों से बचने की अपील

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: दरभंगा सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार की अध्यक्षता में गैस आपूर्ति व्यवस्था को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी गैस एजेंसी संचालक और संबंधित पदाधिकारी शामिल हुए, जिसमें वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए गैस की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था और उपभोक्ताओं को होने वाली संभावित परेशानियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान एसडीएम विकास कुमार ने सभी गैस एजेंसी संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और गैस आपूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह सुचारू और नियमित रूप से जारी रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर वितरण प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित होनी चाहिए, ताकि उपभोक्ताओं की जरूरतों का समय पर समाधान हो सके।

एसडीएम ने कहा कि प्रशासन वर्तमान स्थिति पर पूरी तरह सतर्क है और गैस आपूर्ति से जुड़ी किसी भी संभावित समस्या से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडर का भंडारण न करें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि गैस एजेंसियों और एपीपी मित्रों के माध्यम से उपभोक्ताओं के घर तक गैस सिलेंडर पूर्व की तरह निर्बाध रूप से उपलब्ध कराया जाता रहेगा। प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article