जीडी गोयनका के तैराकों का राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में जलवा, 2 स्वर्ण समेत 9 पदक जीतकर लहराया परचम !

Muskan Gupta

NEWS PR डेस्क; पूर्णिया, 15 सितंबर 2026 जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया के विद्यार्थियों ने पटना के राजेंद्र नगर स्थित चंद्रगुप्त तरणताल में 13 सितंबर 2026 को आयोजित 5वीं बिहार राज्य अंडरवाटर स्विमिंग चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 9 पदक जीतकर विद्यालय एवं पूर्णिया का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय के तैराकों ने प्रतियोगिता में 2 स्वर्ण, 4 रजत एवं 3 कांस्य पदक अपने नाम किए।

अंडरवाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ बिहार के तत्वावधान में आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभाशाली तैराकों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास, तकनीकी दक्षता एवं उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

प्रतियोगिता में जूनियर-ई बालक वर्ग में मारुति ने दो रजत पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया, जबकि इसी वर्ग में अंकित कुमार ने एक कांस्य पदक अपने नाम किया। जूनियर-डी बालिका वर्ग में अनन्या रंजन ने दो रजत पदक, जबकि अनुष्का चौधरी ने दो कांस्य पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित कियावहीं जूनियर-ई बालिका वर्ग में मायरा गुरुमैता ने दो स्वर्ण पदक जीतकर प्रतियोगिता में

अपनी श्रेष्ठ प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस प्रकार विद्यालय के पांच प्रतिभाशाली तैराकों ने कुल 9 पदक—2 स्वर्ण, 4 रजत एवं 3 कांस्य—जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

विद्यालय के चेयरमैन डॉ. पीयूष अग्रवाल ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा, “खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन और आत्मविश्वास को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। हमारा प्रयास है कि विद्यार्थियों को ऐसी सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराए जाएं,

जिससे वे राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।

वाइस चेयरमैन श्री शैलेंद्र कुमार गुप्ता ने खिलाड़ियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा, “एक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा नौ पदक जीतना उनकी कठिन मेहनत, नियमित अभ्यास और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। विद्यालय खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए

निरंतर बेहतर प्रशिक्षण एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।”

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पुलोमा नंदी ने विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “हमारे विद्यार्थियों ने जिस आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रदर्शन किया है, वह अत्यंत सराहनीय है। शिक्षा के साथ खेलों में उत्कृष्टता विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह उपलब्धि विद्यालय के

अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

विद्यालय के मुख्य तैराकी प्रशिक्षक श्री तनमय नस्कर ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “इन पदकों के पीछे विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, नियमित अभ्यास और सीखने की दृढ़ इच्छाशक्ति है। सभी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। अब हमारा लक्ष्य विद्यार्थियों को और बेहतर तकनीकी प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय स्तर पर अधिक से अधिक पदक जीतने के लिए

तैयार करना है।

विद्यालय परिवार ने सभी पदक विजेता विद्यार्थियों एवं मुख्य प्रशिक्षक को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया के खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराते रहेंगे !

डेस्क;NEWS PR

Share This Article