भरगामा में आंगनबाड़ी केंद्रों पर 9वां पोषण माह अभियान जारी, बच्चों और महिलाओं के पोषण पर जोर ,

Muskan Gupta

NEWS PR डेस्क : पोषण माह का मुख्य उद्देश्य गरीब एवं कमजोर वर्ग की महिलाओं और बच्चों को उचित पोषण, स्वास्थ्य एवं आवश्यक देखभाल के प्रति जागरूक करना है। अभियान के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं तथा बच्चों को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी जा रही है।

कार्यक्रम के तहत महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाने के साथ-साथ कुपोषण को दूर करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में परिवारों को पौष्टिक आहार, स्वच्छता, स्वास्थ्य देखभाल तथा बच्चों के उचित विकास को लेकर जरूरी जानकारी दी जा रही है !

प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर,

पोषण माह के दौरान जागरूकता गतिविधियों का आयोजन कर समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है, ताकि सरकार की पोषण संबंधी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके।

अररिया से धन्नु कुमार मिश्रा की रिपोर्ट ;–


Share This Article