गया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, सड़क जाम कर पुलिस पर परेशान करने का आरोप !

Muskan Gupta


NEWS PR डेस्क : गया सिविल कोर्ट के पास शनिवार को अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं का कहना है कि उनके लिए अधिवक्ता कक्ष निर्माण को लेकर सरकार की ओर से जमीन और राशि का आवंटन किया गया है। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को निर्माण कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया गया था।


बार संगठन के पदाधिकारी रविंद्र प्रसाद ने बताया कि निर्देश के अनुसार अधिवक्ताओं ने निर्माण कार्य शुरू कराया, लेकिन सिविल लाइन थाना पुलिस द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया।


रविंद्र प्रसाद के अनुसार, इसी के विरोध में अधिवक्ताओं को सड़क जाम कर अपना विरोध दर्ज कराना पड़ा। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के लिए जिस जमीन और राशि का आवंटन किया गया है, उस पर निर्माण कार्य किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होना चाहिए।

मौके पर सदर एसडीओ मौके पर सदर एसडीओ अनिल कुमार रमन और थाना अध्यक्ष शमीम अहमद ने अधिवक्ताओं को समझा बुझा करके जाम हटाया


अधिवक्ताओं ने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य सुचारू रूप से शुरू कराने और पुलिस की ओर से कथित हस्तक्षेप पर कार्रवाई की मांग की है।

गया से आशीश कुमार की रिपोर्ट ;–

Share This Article