मंगलपुर आरओबी के निर्माण का रास्ता साफ, जल्द शुरू होगा काम; बढ़ेगी चौड़ाई और बजट ,

Muskan Gupta


NEWS PR डेस्क:पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से जहां मंगलपुर आरओबी का जल्द शुरू होगा निर्माण, बढ़ेगी चौड़ाई और बजट
बगहा-वाल्मीकिनगर मुख्य पथ पर मंगलपुर में करीब तीन वर्षों से अधूरे पड़े रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण को लेकर अब उम्मीद जगी है। रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण के बाद आरओबी की चौड़ाई बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए नया डिजाइन और संशोधित प्राक्कलन तैयार किया जाएगा।

एनएच के कार्यपालक अभियंता मनोरंजन झा ने बताया कि रेलवे अधिकारियों ने हाल में स्थल का सर्वे किया है। संशोधित एस्टीमेट स्वीकृत होने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराया जाएगा।


आरओबी अधूरा रहने से बगहा-वाल्मीकिनगर आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।

मलकौली चौक से बीबीएन कॉलेज तक सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हैं, जिनमें बारिश के दौरान पानी भरने से आवागमन मुश्किल हो जाता है। सांसद सुनील कुमार ने जर्जर सड़क की जल्द मरम्मत का निर्देश दिया है।

गौरतलब है कि वर्ष 2023 में शुरू हुआ आरओबी निर्माण करीब 20-25 प्रतिशत काम के बाद वर्ष 2024 में बंद हो गया था। निर्माण एजेंसी को बाद में ब्लैकलिस्ट कर दिया गया।

पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट;-

Share This Article