ग्रामीणों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य सेवा की पहल: रोटरी क्लब ऑफ गया युवा ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर,

Muskan Gupta

NEWS PR डेस्क: रोटरी क्लब ऑफ गया युवा द्वारा रोटरी के “प्रोजेक्ट पॉजिटिव हेल्थ” के अंतर्गत बोधगया प्रखंड के बसाढ़ी गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 300 ग्रामीण पुरुषों एवं महिलाओं ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर में डॉ. लाल पैथ लैब्स की टीम द्वारा लाभार्थियों के रक्तचाप, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, ऊंचाई एवं वजन की जांच की गई जांच के बाद अर्श सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उनकी समस्याओं के अनुसार उचित चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार प्रदान किया।

स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को आवश्यक स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और बीमारियों की समय पर पहचान के प्रति जागरूक करना थाशिविर में भाग लेने वाले सभी ग्रामीणों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।

इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ गया युवा की ओर से रोटेरियन पंकज, रोटेरियन डॉ. सुरभि कुमारी एवं रोटेरियन रश्मि उपस्थित रहीं और शिविर के सुचारु संचालन में सक्रिय सहयोग दिया। ग्रामीणों ने रोटरी क्लब की इस जनहितकारी पहल की सराहना की।

गया से आशीश कुमार की रिपोर्ट ;-

Share This Article