योग की डिग्री, ऑपरेशन का खेल! गर्भवती महिला की मौत के बाद शुक्ला हॉस्पिटल फिर सील ,

Muskan Gupta


NEWS PR डेस्क: पश्चिम चंपारण जिले के जिले के बेतिया से जहां योग की डिग्री, ऑपरेशन का खेल! गर्भवती महिला की मौत के बाद शुक्ला हॉस्पिटल फिर सील ,


नरकटियागंज पांच माह की गर्भवती महिला की ऑपरेशन के कुछ घंटे बाद मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने शुक्ला हॉस्पिटल पर दोबारा कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने अस्पताल को सील किया। आरोप है कि अस्पताल संचालक के पास योग चिकित्सा की डिग्री होने के बावजूद एलोपैथिक सर्जरी कराई जा रही थी।

जांच में कई अनियमितताओं के संकेत मिलने की बात स्वास्थ्य विभाग ने कही है। बताया जा रहा है कि पहले से सील ऑपरेशन थिएटर का ताला खोलकर दोबारा सर्जरी किए जाने के आरोप की भी जांच चल रही है। छापेमारी के दौरान परिसर स्थित दवा दुकान से अंग्रेजी दवाएं मिलने की बात सामने आई।

मृतका इनरवा थाना क्षेत्र के घोड़पकड़ी गांव की निवासी थी। परिजनों का आरोप है कि गर्भ में बच्चे की मौत बताकर 25 हजार रुपये में ऑपरेशन कराया गया, जिसके कुछ घंटे बाद महिला की मौत हो गई। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट ;–

Share This Article