भागलपुर सुल्तानगंज करमा-धरमा पर्व के मौके पर भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया तरैटा बहियार स्थित पोखर में नहाने गए छह बच्चों की डूबने से मौत हो गई मृतकों में तीन लड़के और तीन लड़कियां शामिल हैं हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में परिजन मौके पर पहुंच गए मृत सभी बच्चे नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 27 स्थित विष्णु टोला दुधैला के रहने वाले बताए गए हैं मृतकों की पहचान ज्योति कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, आयुष कुमार, राहुल कुमार, पूजा कुमारी और विकास कुमार के रूप में हुई है !
परिजनों के अनुसार, करमा-धरमा पर्व को लेकर करीब एक दर्जन बच्चे सोमवार सुबह लगभग पांच बजे घर से निकले थे सभी गांव के बाहर स्थित पोखर में स्नान करने पहुंचे थे इसी दौरान एक के बाद एक छह बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। हादसे की जानकारी परिजनों को काफी देर बाद मिली। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को पोखर से बाहर निकाला सभी बच्चों को आनन-फानन में सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद सभी छह बच्चों को मृत घोषित कर दिया छह बच्चों की मौत की खबर फैलते ही गांव में मातम पसर गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है !
घटना की सूचना मिलने के बाद सीओ रमन कुमार, थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार सहित कई अधिकारी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे अधिकारियों ने पूरे मामले की जानकारी ली और घटना की जांच शुरू कर दी पुलिस ने सभी छह शवों को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है प्रशासन की ओर से मृत बच्चों के परिजनों को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की बात कही गई है पर्व के दिन एक साथ छह बच्चों की मौत से पूरे इलाके में गम और सन्नाटा पसरा हुआ है !
भागलपुर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट ;-