एटीएम कार्ड फंसने का झांसा देकर साइबर ठगी, दो गिरफ्तार; 40 हजार नकद बरामद ,

Muskan Gupta

भागलपुर नवगछिया साइबर अपराध के एक मामले का नवगछिया पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से 40 हजार रुपये नकद, 32 सिम कार्ड, 6 पैन कार्ड, 11 एटीएम कार्ड, 9 आधार कार्ड, 7 पासबुक, 6 मोबाइल फोन, एक चारपहिया वाहन, एक ड्राइविंग लाइसेंस, दो चेकबुक तथा सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं मामले की जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सायम रजा ने प्रेस वार्ता के दौरान दी पुलिस के अनुसार 9 सितंबर को कैलाश मंडल ने साइबर थाना नवगछिया में आवेदन देकर बताया था कि 7 सितंबर को वे मकंदपुर चौक स्थित एटीएम से रुपये निकालने गए थे इसी दौरान उनका एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया एटीएम कक्ष में सहायता के लिए दिए गए मोबाइल नंबर पर उन्होंने संपर्क किया फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर उन्हें विश्वास में लिया और एसबीआई मेन ब्रांच नवगछिया बुलाया ,


पुलिस के मुताबिक इसी दौरान आरोपितों ने एटीएम मशीन से कार्ड निकाल लिया इसके बाद नवगछिया जीरो माइल स्थित एटीएम से 40 हजार रुपये की अवैध निकासी की गई तथा 1,59,998 रुपये दूसरे बैंक खाते में स्थानांतरित किए गए मामले में नवगछिया साइबर थाना कांड संख्या 50/26 दर्ज किया गया। साइबर फ्रॉड से जुड़े मामलों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ सायम रजा के नेतृत्व में साइबर थाना और तकनीकी टीम गठित की गई ,


इनके सीडीआर की जांच में एक मोबाइल नंबर ऑन मिला, जिसकी लोकेशन शेखपुरा के बरबिघा में पाई गई टीम वहां पहुंची तो घटना के समय एटीएम के पास मौजूद एक कार भी मिली सत्यापन के बाद छापेमारी कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सोनू कुमार, पिता रामानुज सिंह, निवासी बाजपुर थाना पकरी बरावां, जिला नवादा और विपुल कुमार, पिता रामश्रय सिंह, निवासी मोहब्बतपुर थाना शेखोपुर सराय, जिला शेखपुरा के रूप में हुई है !तकनीकी जांच के दौरान एटीएम कक्ष में चिपकाए गए मोबाइल नंबर के 23 IMEI मिल,


पूछताछ में पुलिस के अनुसार आरोपितों ने साइबर फ्रॉड के जरिए,

एटीएम से रुपये निकालने की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक विपुल कुमार फर्जी सिम कार्ड, बैंक अकाउंट और एटीएम कार्ड उड़िया से मंगाकर अपने सहयोगियों मोनू कुमार और दिलखुश कुमार को देता था। मोनू कुमार और दिलखुश कुमार रुपये फ्रॉड कर बैंक खाते में जमा करते थे पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई जारी है विपुल कुमार का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया है पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके विरुद्ध दिल्ली के कमला मार्केट थाना और शेखपुरा थाना में मामले दर्ज हैं वहीं सोनू कुमार के विरुद्ध नवादा के पकरीबरावां थाना में मामला दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है !

भागलपुर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट ;-

Share This Article