सुपौल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बदमाशों ने फायरिंग कर फैलाई दहशत; पुलिस छानबीन में जुटी,

Muskan Gupta

सुपौल में दिन दहाड़े एक युवक का अपहरण कर लिए जाने का मामला सामने आया है, इस दौरान अपराधियों ने दहशत फैलाने के उदेश्य से फायरिंग भी किया है. जिससे इलाके में दहशत का आलम है.
यह घटना भीमपुर थाना क्षेत्र के बेलागंज की बताई जा रही है जहां SH-91 जदिया बलुआ पथ पर बेलागंज के समीप दिनदहाड़े कार सवार अपराधियों ने बाईक से जा रहे एक युवक को पहले ठोकर मार दिया, ठोकर लगने के बाद बाईक सवार युवक बाईक से नीचे गिर गया, बताया जाता है कि उसके बाद कार पर सवार अपराधियों ने उक्त युवक को जबरन कार चढ़ा कर वहाँ से फरार हो गए. मौके पर आसपास मौजूद लोग जब इस घटना का विरोध करना चाहा तो कार पर सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, बताया जा रहा है !

जिससे लोगों में दहशत फ़ैल गया, कार सवार बदमाश उक्त युवक को अगवा कर वहां से फरार हो गया है, बताया जा रहा है कि जिस युवक का अपहरण किया गया है उसका नाम 20 वर्षीय मो जीशान खान है. जो छातापुर के माधोपुर का रहने वाला है, मो जीशान खान के अपहरण से उनके परिजनों में कोहराम मच गया है, घटना की सुचना मिलते ही भीमपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुँच घटना की जांच शुरू कर दी है,!

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही त्रिवेणीगंज SDPO दिलीप कुमार और SP सरथ आर एस भी मौके पर पहुँच घटना का जायजा लिया है.!


एसपी सरथ आर एस ने बताया कि कुछ अपराधकार्मियों द्वारा एक युवक को कार पर बैठा कर ले जाने का सुचना प्राप्त हुआ है इस दौरान दहशत फैलाने के उदेश्य से फायरिंग भी किया गया. कहा कि मामले को लेकर जांच शुरू कर दी गई है पुलिस कि अलग अलग टीम छापेमारी कर रही है, कहा कि त्रिवेणीगंज SDPO के नेतृत्व में स्पेशल टीम का गठन किया गया है जो इस मामले की जांच शुरू कर दी है.!

सुपौल से अल्ताफ राजा की रिपोर्ट ;-


Share This Article