रामविलास पासवान की पुण्यतिथि कार्यक्रम को लेकर मंत्री संजय सिंह ने रघुराज प्रताप सिंह से की मुलाकात

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क: लखनऊ में 08 अक्टूबर को लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पद्मभूषण स्व. रामविलास पासवान की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर बिहार सरकार के मंत्री संजय सिंह ने जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह कुंडा विधानसभा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान मंत्री संजय सिंह ने उन्हें पुण्यतिथि कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान का सामाजिक न्याय, वंचितों और गरीबों के अधिकारों के लिए किया गया संघर्ष सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित यह कार्यक्रम उनके विचारों एवं जनसेवा के प्रति समर्पण को स्मरण करने का अवसर है।

Share This Article