पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से जहां फुलिया खांड़ के बाढ़ पीड़ितों को नहीं मिला मुआवजा, अंचल कार्यालय पर धरना,
बैरिया गंडक नदी का बांध टूटने से फुलिया खांड़ पंचायत के कई इलाकों में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों ने राहत और मुआवजे की मांग को लेकर सोमवार को बैरिया अंचल कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। सुदामा नगर, कहानी टोला तथा वार्ड संख्या 6, 7 और 8 के बड़ी संख्या में बाढ़ पीड़ित धरने में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बाढ़ से उनके घर और सामान को भारी नुकसान हुआ था।
प्रशासन द्वारा क्षति का आकलन भी कराया गया, लेकिन अब तक उन्हें राहत राशि या मुआवजा नहीं मिला है। पीड़ितों का कहना है कि वास्तविक रूप से नुकसान झेलने वाले कई परिवारों को भी क्षति नहीं होने की बात कहकर लौटा दिया जा रहा है।
लोगों ने दोबारा निष्पक्ष सर्वे कराकर पात्र परिवारों को राहत और मुआवजा देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठकर अंचल कार्यालय पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई।
पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज रिपोर्ट ;-