पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से जहां प्रमंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पश्चिम चंपारण का शानदार प्रदर्शन
बेतिया। प्रमंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 में पश्चिम चंपारण के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। अंडर-14 एथलेटिक्स में जिले की टीम चैंपियन बनी।
बालिका वर्ग में बिंदिया ने 600 मीटर, दीपिका ने 100 मीटर और लॉन्ग जंप तथा निरजला ने हाई जंप में स्वर्ण पदक जीता। बालक वर्ग में सबरे आलम ने 600 मीटर और रितिक शर्मा ने 400 मीटर व हाई जंप में स्वर्ण पदक हासिल किया।
अंडर-17 फुटबॉल के बालक-बालिका दोनों वर्गों में पश्चिम चंपारण विजेता रहा। अंडर-17 बालिका हैंडबॉल टीम भी विजेता बनी।
वहीं अंडर-14 बालिका कबड्डी और वॉलीबॉल टीमों ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।
ताइक्वांडो में 3 स्वर्ण, 6 रजत और 15 कांस्य, जबकि कुश्ती में 11 स्वर्ण व 2 रजत पदक मिले। योग में 9 खिलाड़ियों का राज्य स्तर के लिए चयन हुआ। डीएम तरनजोत सिंह और प्रभारी जिला खेल पदाधिकारी राकेश कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट ;-