बिहार सरकार के मंत्री ने कहा, ‘तेज प्रताप यादव को बधाई, अभी है लड्डू खाने का समय

Neha Nanhe
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क : बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान ने तेज प्रताप यादव को बधाई दी और कहा कि उनकी शुभकामनाएं उनके साथ हैं। तेज प्रताप यादव इन दिनों अनुष्का यादव की बेटी को लेकर विवादों में घिरे हैं, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया है कि उनका अनुष्का यादव या उनकी बेटी के साथ कोई संबंध नहीं है।

बिहार विधानसभा का बजट सत्र जारी है और इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हो रही है। सत्र के नौवें दिन बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान ने लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को बधाई दी। शुक्रवार को पत्रकारों ने उनसे पूछा कि तेज प्रताप यादव पिता बने हैं, लेकिन इसे मानने से इनकार कर रहे हैं। इस पर मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा कि वे तेज प्रताप यादव को बधाई देते हैं।


लखेंद्र पासवान ने कहा कि उनकी शुभकामनाएं भी तेज प्रताप यादव के साथ हैं। यह उनका पारिवारिक मामला है और अब इस पर मैं क्या कहूं। अगर लड्डू-मिठाई खाने का मन है तो तेज प्रताप यादव के घर जाकर खा सकते हैं। किसी तरह का स्पष्टीकरण चाहिए तो वह खुद तेज प्रताप यादव देंगे। फिलहाल, इस मामले में ज्यादा विचार उनसे ही लेना चाहिए और अभी लड्डू खाने का समय है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

8 फरवरी को अनुष्का यादव ने बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद तेज प्रताप यादव विवादों में आ गए। इसी दिन उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उनका अनुष्का यादव या उसके बच्चे से कोई संबंध नहीं है। तेज प्रताप ने आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर उन्हें फंसाने की कोशिश कर रहे हैं और इस मामले में आकाश भाटी का नाम भी उन्होंने सामने रखा।

तेज प्रताप यादव ने इस साजिश में शामिल पांच लोगों के नाम भी बताए। उन्होंने कहा कि इन्हीं लोगों ने उन्हें उनके ही घर से निकाल दिया और उन्हें बदनाम करने की कोशिश की। तेज प्रताप ने पूर्व विधायक मुकेश रौशन, संजय यादव, रमीज, शक्ति सिंह और सुनील सिंह पर आरोप लगाया कि ये सभी एक गिरोह की तरह काम कर रहे हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article