NEWS PR डेस्क: बिहार में पुलिस प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। पुलिस महकमे में दो IPS अधिकारियों समेत बिहार पुलिस सेवा के 27 अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस बदलाव के तहत कई अनुमंडलों में नए SDPO की तैनाती हुई है, जबकि साइबर क्राइम, STF, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, मद्य निषेध और बी-सैप जैसी महत्वपूर्ण इकाइयों में भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। गृह विभाग ने देर रात तबादले की अधिसूचना जारी की।
नारायण उपाध्याय बने फुलवारीशरीफ के SDPO
तबादला सूची के अनुसार, 2023 बैच के IPS अधिकारी नारायण उपाध्याय को पटना के फुलवारीशरीफ का SDPO-1 बनाया गया है। वहीं, मुजफ्फरपुर नगर के SDPO-2 कार्तिकेयन एके को पुलिस मुख्यालय में ASP के पद पर पदस्थापित किया गया है। फिलहाल उन्हें पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा गया है।
मधेपुरा में DSP साइबर क्राइम रहे आशीष राज को मसौढ़ी का SDPO-2 बनाया गया है। संजय कुमार झा को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, अजय कुमार सिंह को STF, सुरेंद्र कुमार सिंह को मद्य निषेध एवं स्वापक नियंत्रण ब्यूरो और रामपुकार सिंह को बी-सैप-14, पटना में ASP की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
साइबर क्राइम और कई अनुमंडलों में नई तैनाती
साइबर अपराध से जुड़े मामलों की निगरानी के लिए नवीन कुमार को मधुबनी, मनीष चंद्र चौधरी को मधेपुरा, लव कुमार को शेखपुरा और मो. फैसल चांद को सारण में DSP साइबर क्राइम बनाया गया है। ज्योति कुमारी को विशेष निगरानी इकाई और मनीषा कुमारी को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में DSP की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं, भास्कर रंजन को डुमरांव, मंगलेश कुमार सिंह को बारसोई, दीपक कुमार को मुजफ्फरपुर नगर और प्रांजल को सीवान सदर का SDPO नियुक्त किया गया है। संतोष कुमार पोद्दार को खगड़िया सदर का SDPO-2, सुमित शेखर को छपरा सदर का SDPO-1 और रवि कुमार को जगदीशपुर का SDPO बनाया गया है।
रेलवे और बी-सैप में भी बदले अधिकारी
धीरेंद्र कुमार, सुमन कुमार शर्मा, ममता प्रसाद, जयप्रकाश सिंह और अनिकेत अमर समेत अन्य अधिकारियों को बी-सैप, एडीजी रेलवे कार्यालय और सिपाही प्रशिक्षण विद्यालय में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इसके अलावा कृष्णा कुमार को सीवान में DSP ट्रैफिक, संजय कुमार सिन्हा को औरंगाबाद में DSP मुख्यालय-2, आशुतोष कुमार को रेल DSP कटिहार और रजनीश कुमार को अररिया में DSP मुख्यालय बनाया गया है। इस फेरबदल के साथ बिहार पुलिस की जिला इकाइयों और विशेष शाखाओं में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।