कैमूर जिले के NH-19 पर सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई।
कुदरा थाना के पास खड़े ट्रक से पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने टक्कर मारी,जिससे यह हादसा हुआ।
विज्ञापन,
कुदरा थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर सोमवार की रात सड़क हादसे में 25 वर्षीय राकेश कुमार की मौत हो गई। कुदरा थाना के पास सड़क किनारे रुके एक ट्रक में पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राकेश कुमार ट्रक के केबिन में दब गए,जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक झारखंड के हजारीबाग का रहने वाला बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार की रात्री कुदरा थाना के समीप आगे जा राही ट्रक के खड़ा होने के बाढ़ पीछे का ट्रक जा टकराया जिससे चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
कैमूर से बर्जेश कुमार की रिपोर्ट ;-