बिहार की राजनीति में एक बार फिर मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह के बयान से हलचल मच गई है। JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह ने संजय झा और कुशवाहा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि वक्त आने पर सबकी औकात पता चल जाएगी। साथ ही ‘कुत्ता नहीं पूछेगा’ और ‘केकड़ा-बिच्छू सब मालिक बना है’ जैसी तीखी टिप्पणियां कर राजनीतिक माहौल गरमा दिया है।
अनंत सिंह अपने बेबाक अंदाज और विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। पार्टी से निष्कासन के बाद उनकी नाराजगी अब खुलकर सामने आती दिख रही है। उनके इस बयान को JDU के भीतर चल रही खींचतान और नेताओं के बीच बढ़ते तनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
अनंत सिंह के बयान के बाद अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि पार्टी से बाहर होने के बाद उनकी अगली रणनीति क्या होगी। क्या वह आने वाले दिनों में अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने की कोशिश करेंगे या फिर बिहार की सियासत में कोई नया समीकरण तैयार होगा
अनंत सिंह के इस बयान ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। अब सबकी नजरें JDU नेताओं की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं। देखना होगा कि इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में विवाद और बढ़ता है या फिर कोई नया मोड़ सामने आता है।