NEWS PR डेस्क :पटना: राष्ट्रीय एकता दिवस 2026 के अवसर पर बिहार से गुजरात तक एक विशेष यात्रा की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को पाटलिपुत्र स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर गुजरात के एकता नगर के लिए रवाना किया। इस ट्रेन में बिहार के 22 नक्सल-मुक्त जिलों से आए 1,100 यात्री सवार हुए।
बिहार सरकार की ओर से आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, देश की अखंडता और साझा सांस्कृतिक विरासत के प्रति लोगों को जागरूक करना है। विभिन्न जिलों से आए यात्री इस विशेष ट्रेन के जरिए गुजरात के एकता नगर पहुंचेंगे।कार्यक्रम को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देश की एकता और आपसी सद्भाव का संदेश देने की पहल के रूप में देखा जा रहा है। इस यात्रा में बिहार के 22 नक्सल-मुक्त जिलों के लोगों की भागीदारी रखी गई है।
पाटलिपुत्र स्टेशन पर ट्रेन को रवाना करने के बाद जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से इस संबंध में सवाल पूछे गए, तो वह हाथ जोड़कर आगे बढ़ गए। उन्होंने मौके पर मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दिया।राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर आयोजित इस विशेष रेल यात्रा के जरिए यात्रियों को देश की एकता और राष्ट्रीय विरासत से जुड़ने का अवसर मिलेगा। पटना से पशुपतिनाथ शर्मा की रिपोर्ट