धनतेरस पर 80 लाख की लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, बेटी कात्यायनी भी थीं साथ

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क:बिहार के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव धनतेरस के मौके पर अपने लग्जरी अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। तेजस्वी यादव पटना की सड़कों पर एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार में घूमते नजर आए। इस दौरान उनकी बेटी कात्यायनी भी उनके साथ मौजूद थीं। तेजस्वी की नई कार में घूमने का वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद इसकी चर्चा तेज हो गई है।
बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव जिस लग्जरी इलेक्ट्रिक कार में नजर आए, वह MG Motors की प्रीमियम इलेक्ट्रिक एमपीवी MG M9 EV है। इस 7-सीटर लग्जरी गाड़ी की एक्स-शोरूम कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है। हालांकि, तेजस्वी यादव ने यह कार खुद खरीदी है या यह किसी अन्य की गाड़ी है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
MG M9 EV की कीमत करीब 80 लाख रुपये
MG M9 EV कंपनी की प्रीमियम इलेक्ट्रिक एमपीवी है। यह अपनी लग्जरी डिजाइन, शानदार इंटीरियर और आधुनिक फीचर्स के लिए जानी जाती है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 80 लाख रुपये है। ऑन-रोड कीमत इससे अधिक हो सकती है।
एक बार चार्ज करने पर 548 KM तक की रेंज
इस इलेक्ट्रिक कार की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी और ड्राइविंग रेंज है। MG M9 EV में 90 kWh क्षमता की NMC बैटरी दी गई है। कंपनी के दावे के अनुसार, यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 500 से 548 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है।
हवाई जहाज की फर्स्ट क्लास जैसा इंटीरियर
MG M9 EV को खास तौर पर लग्जरी और आरामदायक सफर के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 7 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। कार की दूसरी पंक्ति में कैप्टन सीट्स दी गई हैं, जो यात्रियों को हवाई जहाज की फर्स्ट क्लास जैसी सुविधा का अनुभव कराती हैं। इसके अलावा तीसरी पंक्ति में भी यात्रियों के आराम और लेगस्पेस का खास ध्यान रखा गया है। यही वजह है कि यह इलेक्ट्रिक एमपीवी लग्जरी फैमिली ट्रैवल के लिए प्रीमियम विकल्प मानी जाती है।
तेजस्वी की कार को लेकर क्यों हो रही चर्चा?
धनतेरस पर नया वाहन खरीदने की परंपरा के बीच तेजस्वी यादव का लग्जरी इलेक्ट्रिक कार में नजर आना चर्चा का विषय बन गया है। बेटी कात्यायनी के साथ उनकी तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं

Share This Article