दीपावली को लेकर बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में बनाया गया बर्न वार्ड, इमरजेंसी सेवा अलर्ट !

Muskan Gupta

NEWS PR डेस्क; पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से है, जहां दीपावली पर्व को लेकर अनुमंडलीय अस्पताल में विशेष तैयारियां की गई हैं। पटाखों से होने वाली दुर्घटनाओं और आग से झुलसने वाले मरीजों के बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में अलग से बर्न वार्ड बनाया गया है। वहीं, इमरजेंसी सेवा को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

दीपावली पर्व को देखते हुए पश्चिम चंपारण जिले के बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है। दीपावली के दौरान पटाखे जलाने से आग लगने और लोगों के झुलसने की आशंका को देखते हुए अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में अलग से बर्न वार्ड तैयार किया गया है।


अस्पताल प्रबंधन ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। बर्न वार्ड में आग से झुलसने वाले मरीजों को तत्काल इलाज उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही अस्पताल में जरूरी दवाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई है, ताकि मरीजों को उपचार के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।


बगहा अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. एसपी अग्रवाल ने बताया कि,

दीपावली के दौरान पटाखों से होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर अस्पताल पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने कहा कि आग से झुलसने की घटना होने पर मरीज को बिना किसी देरी के अस्पताल पहुंचाना बेहद जरूरी है। समय पर इलाज मिलने से मरीज की स्थिति को गंभीर होने से बचाया जा सकता है।
उपाधीक्षक ने लोगों से अपील की कि दीपावली का त्योहार सावधानीपूर्वक मनाएं। पटाखे जलाते समय सुरक्षा के नियमों का पालन करें और किसी भी दुर्घटना की स्थिति में तत्काल अस्पताल पहुंचें।


दीपावली को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में इमरजेंसी सेवाओं को अलर्ट रखा गया है !

पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की ,रिपोर्ट:

Share This Article