भाई ही निकला भाई का हत्यारा, शूटर को दी थी छह लाख की सुपारी,नवगछिया पुलिस ने व्यवसायी हत्याकांड का किया खुलासा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नवगछिया बाजार स्थित हड़िया पट्टी में 4 मई को किराना व्यवसायी विनय कुमार गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी इस हत्याकांड की साजिश खुद विनय के सगे भाई विपिन गुप्ता ने रची थी पुलिस के अनुसार, पारिवारिक विवाद और पैसों को लेकर दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से मतभेद था, जिसके चलते विपिन गुप्ता ने छह लाख रुपये की सुपारी देकर अपने भाई की हत्या करवाई नवगछिया की पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा किया उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था.

इस टीम में बिहपुर के अंचल निरीक्षक, नवगछिया थाना अध्यक्ष, डीआईयू टीम समेत अन्य थानों के अधिकारी शामिल थे पुलिस टीम को तीन हिस्सों में बांटा गया था पहली टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण किया दूसरी टीम ने गुप्त सूचना और आसूचना एकत्र की तीसरी टीम ने गिरफ्तारियों के लिए लगातार छापेमारी की लगातार 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने नकाबपोश शूटर की पहचान मुकेश झा पिता: जागेश्वर झा, निवासी: तेतरी, थाना: नवगछिया के रूप में की इसके बाद घटना के महज 48 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी अनमोल पासवान उर्फ प्रशांत कुमार पिता: सियाराम पासवान, निवासी: तेतरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया और पुलिस रिमांड पर लिया गया हथियार बरामद, आरोपियों ने किया अपराध स्वीकार अन्य आरोपी कबीर आलम निवासी: उजानी, थाना: नवगछिया और मुकेश झा को भी गिरफ्तार किया गया मुकेश झा की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त देसी कट्टा बरामद किया गया पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की आरोपियों के बयान के आधार पर पुलिस ने मृतक के भाई विपिन गुप्ता को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया, पारिवारिक विवाद और आर्थिक मतभेद के कारण विपिन गुप्ता ने हत्या की साजिश रची सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है इस मामले के सफल उद्भेदन में शामिल पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article