चंपारण में मखाना की खेती को मिलेगा बढ़ावा, 150 हेक्टेयर में उत्पादन का लक्ष्य तय; किसानों की आय बढ़ाने पर कृषि विभाग का फोकस ,

Muskan Gupta

NEWS PR डेस्क ; पश्चिम चंपारण में मखाना की खेती को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी पहल की है। जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में जिला कृषि, मत्स्य, उद्यान एवं उद्योग विभाग के अधिकारियों तथा मखाना किसानों के साथ बैठक हुई। इसमें चालू वित्तीय वर्ष में 150 हेक्टेयर भूमि पर मखाना की खेती शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।


डीएम ने कहा कि जिले में पर्याप्त चौर और तालाब उपलब्ध हैं, जहां मखाना के साथ मछली पालन भी किया जा सकता है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और नियमित फॉलोअप करने का निर्देश दिया।


जिला उद्यान पदाधिकारी अभिजित कुमार ने बताया कि जिले में मखाना उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। वहीं, मखाना किसान सह व्यवसायी ई. रंजीत चौधरी ने कहा कि बैठक में सकारात्मक पहल हुई है। मखाना की खेती को धरातल पर उतारने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए टीम गठित की गई है।

पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट ;-

Share This Article