NEWS PR डेस्क :पटना। आस्था, विश्वास और पवित्रता के महापर्व छठ की शुरुआत के साथ ही बिहार में भक्तिमय माहौल बन गया है। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व के पहले दिन शुक्रवार को नहाय-खाय की परंपरा निभाई जा रही है। घरों में छठ के पारंपरिक पकवानों की तैयारी शुरू हो गई है। व्रती पूरी श्रद्धा और नियम-निष्ठा के साथ भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना में जुट गए हैं। इस पावन अवसर पर Palviraj Construction के सीएमडी संजीव श्रीवास्तव ने समस्त छठ व्रतियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
सीएमडी संजीव श्रीवास्तव ने छठ महापर्व के प्रथम दिन नहाय-खाय के अवसर पर सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने छठी मैया से प्रार्थना की कि हर परिवार पर उनका आशीर्वाद बना रहे और सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और अटूट आस्था का प्रतीक है। यह पर्व हमें स्वच्छता, अनुशासन, समर्पण और प्रकृति के प्रति सम्मान का संदेश देता है।
नहाय-खाय से शुरू हुआ चार दिवसीय अनुष्ठान
गौरतलब है कि छठ महापर्व के पहले दिन नहाय-खाय की परंपरा निभाई जाती है। इस दिन व्रती स्नान के बाद पूरी पवित्रता के साथ अरवा चावल, चना दाल और कद्दू की सब्जी सहित पारंपरिक भोजन ग्रहण करते हैं। भोजन तैयार करने से लेकर उसे ग्रहण करने तक स्वच्छता और शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है। नहाय-खाय के बाद खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य की परंपरा निभाई जाएगी। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ इस महापर्व का समापन होगा।