भभुआ में पानी भरे गड्ढे से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद CCTV फुटेज से खुला राज, मृतक की पहचान में जुटी पुलिस; इलाके में सनसनी !

Muskan Gupta

कैमूर एकता चौक पर जल भराव वाले गड्ढे में एक अज्ञात शख्स का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सीसीटीवी रिकॉर्डिंग के जरिए युवक के पैर फिसलने की घटना उजागर हुई है। प्रशासन अब मृतक की सिनाख्त करने में लगा है।

भभुआ शहर के एकता चौक स्थित वार्ड संख्या 14 की मुनि सिंह गली में शुक्रवार सुबह पानी भरे गड्ढे से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही भभुआ थानाध्यक्ष अवधेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की ,

CCTV फुटेज में कैद हुई गड्ढे में गिरने की घटना,


स्थानीय लोगों के मुताबिक, मुनि सिंह गली में आगे की ओर सड़क किनारे एक गड्ढा है,जिसमें पानी भरा हुआ है। इसी गड्ढे में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज की जांच की। फुटेज में व्यक्ति गुरुवार रात करीब 9 बजकर 43 मिनट पर सड़क पर जाता हुआ दिखाई दे रहा है।

बताया जा रहा है कि सड़क के बीच में मिट्टी का ढेर होने के कारण वह किनारे से निकलने की कोशिश करता है। इसी दौरान उसका पैर फिसल जाता है और वह सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में गिर जाता है।

मृतक की पहचान और मौत की वजह जानने में जुटी पुलिस

कैमरा रिकॉर्डिंग के मुताबिक आरंभिक तौर पर एक इंसान का संतुलन बिगड़ने से गड्ढे में समाना प्रतीत होता है। यद्यपि प्राण किस वजह से निकले, इसका खुलासा हकीकत जांचों उपरांत ही संभव होगा। अभी तक शव की सिनाख्त नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों से बयान लिया गया और दिवंगत का विवरण जताने में प्रशासन जुटी हुई थी। इस हादसे के उपरांत क्षेत्र के भीतर विभिन्न प्रकार की चर्चाएं जोरों पर चल रही थी।

कैमूर से ब्रजेश दुबे की रिपोर्ट ;-

Share This Article